21 दिस॰ 2017

समझ (Understanding)





मुझे बहुत समझाया गया 

कुछ उल्लेखित राहों पे चलने को
लादे हुए माहौल में पलने को।

प्रश्न करने की मनाही हरदम
बहुत निगरानी में थे मेरे कदम।

आत्मा पर पहरे भला कब तक चलते
विचार तो बच्चों की तरह मचलते।

में भी लोगों को पहचानने लगा
उनके भावों को जानने लगा।

किसीने मुझे भक्त बनाया
किसीने अशक्त बनाया।

जब सत्य से मुलाकात हुई
जीवन मे नई शुरूआत हुई।

अब समय को जानकर
अपनी मर्यादा को मानकर।

मै मौलिकता के मार्ग पे चल पड़ा
प्रतिक्रियाओं से बाहर निकल पड़ा।

अब चंचल मन भी मान जाता है
अनेकांत से निकट का नाता है ।

अंतरिक्ष का अंतर में आभास करता हूं
अनसुलझे प्रश्नों के उत्तरों की तलाश करता हूँ।

--- अशोक मादरेचा  (Ashok Madrecha)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मन का क्या What about Heart

  मन का क्या ये लिखता पटकथा   फिर देह जाने उसकी व्यथा .. ।   ये चंचल , पल पल अधीर सदा गतिमान हर समय स्थिर तो ब...